मुक्तक माला 
प्रेम करो तज मोह,नही मन का यह गहना ।

निर्मल पावन प्रेम,गुणीजन  का यह कहना ।
प्रेम  बचे  बस एक,नहीजग में कुछ रहता ।
छोड़ यही यह दंभ,मिलो सबसे मन कहता ।
---------------------------------------------

प्रेम को मन में तुम जगह दीजिये,


नफरत को न अब तुम हवा दीजिये ।


मुश्किल से है मिलता इंसा का जन्म,


इस जन्म को न तुम यु गवाँ दीजिये ।।
----------------------------------------------

सभी करते मो'हब्बत पर,झलकता प्रेम ये कैसा ।


मो'हब्बत प्रीत है दिल की,रखो इसको सदा वैसा ।


करो गन्दा न इसको तुम,जमाने की निगाहों में ।


मोहब्बत है सदा पावन,नही दूजा मिले ऐसा ।
-------------------------------------------------- 

बढ़ी फिर भूख लोगो की,चले सब छोड़ के रास्ता ।


मिले मत माल अच्छा पर,मिले सबको  यहां सस्ता ।


गये क्यों भूल खुद को ही,चले आये कहाँ हम सब ।


कड़क मांगे नही कोई,मिले जब माल ये खस्ता ।
---------------------------------------------------

प्रीत पावन है  सदा ही मीत रे ।

हार  मेरी  है यही अब जीत रे ।
जां लुटा  दूंगा  इसी संसार में ।
हो सवेरा नव जहां  ये  रीत रे ।




✍🏽नवीन श्रोत्रिय "उत्कर्ष"