लिए कंचन सी' काया वो,उतर आई नजारों में ।
करें  वो बात  बिन बोले,अकेले  में  इशारो में ।
बिना देखे कही पर भी,मिले ना चैन अब मुझको,
गगन के चाँद जैसी वो,हसीं लगती हजारों मे ।
=====================

सभी करते मो'हब्बत पर,झलकता प्रेम ये कैसा ।
मो'हब्बत प्रीत है दिल की,रखो इसको सदा वैसा ।
करो गन्दा न इसको तुम,जमाने  की  निगाहों में ।
मो'हब्बत राह है ऐसी,जहाँ नहि काम का पैसा ।
=======================

सुधर  जाओ  दरिन्दों तुम,अगर  जो जान है प्यारी ।
नही सुधरे जो' जल्दी तुम,करो  ऊपर  की  तैयारी ।
अगर जो ठान ले हम फिर,बचा   कोई  न पायेगा ।
कहो तो हम अभी करदें,तुम्हारा अब  टिकट  जारी ।
======================
चला  चल  चाँद के पीछे दिलो  में प्रीत  फिर होगी ।
निशा  आई  उजाले भर अमन की जीत फिर होगी ।
जमाना क्या कहेगा सोचकरमत हार  तुम   जाना ।
दिलो को जीत  लेने  की नई  सी  रीत फिर होगी ।
=======================
करो सब ही पढ़ाई तुम,उजाला  ज्ञान  से कर दो ।
बहुत  गहरा अँधेरा  है,इसे  दीपक  जला हर दो ।
पसारो  ज्ञान  को  भाई,बहिन  बेटी  वतन  में तुम ।
जमाने से मिटा नफरत,दिलो  में  प्रेम  को  भर दो ।
=======================
✍🏽नवीन श्रोत्रिय "उत्कर्ष"