नमन  करूँ  मैं  माँ  शारद को,
करना माते सदा सहाय ।
लिखूँ ख्वाब में हाथ कलम ले,
जो  मेरे  मन  को हर्षाय ।
--------------------------------------------
सरकारी   मैं   करूँ   नौकरी,
बन अफसर जो ऑफिस जाय ।
लटके है जो काम अभी तक,
सभी  काम  दूँ  फिर  निपटाय ।
--------------------------------------------
घर  वाले  सब  हर्षित होवे,
खानदान  दूँ  मैं चमकाय ।
मात पिता का नाम करूँ मैं,
संग  देश  गर्वित हो जाय ।
--------------------------------------------
करना पूरण  इच्छा दाता,
बालक  इतना  मांग   रहाय ।
यही एक सपना बस मेरा,
जो पलको पर जगह बनाय ।
--------------------------------------------
✍नवीन श्रोत्रिय"उत्कर्ष"©

  +91 84 4008-4006